उत्तर प्रदेश के चुनाव में हुई ''जेल वालों'' की एन्ट्री, सपा ने बनाया प्रत्याशी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:32 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:32 AM
UP News : लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अब उत्तर प्रदेश में ''जेल वालों'' की भी एन्ट्री हो गई है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने लम्बे अर्से तक जेल में सजा काटने वाले चर्चित पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह को लोकसभा चुनाव का टिकट पकडा दिया है। बाबू सिंह कुशवाह उत्तर प्रदेश में घोटाले में फंस कर जेल की लम्बी सजा काट चुके हैं। उत्तर प्रदेश के चुनाव में बाबू सिंह कुशवाह की एन्ट्री को ''जेल वालों '' की एन्ट्री कहा जा रहा है।
UP News
उत्तर प्रदेश में सपा की सूची में चौकाने वाला नाम
समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा के प्रत्याशियों की नई सूची जारी की है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा कार्यालय से जारी प्रत्याशियों की इस सूची में फूलपुर से अमरनाथ मौर्य को, श्रीवस्ती से रामशिरोमणि को तथा जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है। उत्तर प्रदेश में सपा की इस सूची में सबसे चौकाने वाला नाम बाबू ङ्क्षसह कुशवाह का है। बाबू सिंह कुशवाह मंत्री रहते हुए बड़ा घोटाला करने के आरोपी है। उन्हे घोटाले के कारण लम्बे समय तक उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जेलों में बंद रहना पड़ा था उत्तर प्रदेश का बहुचर्चित नाम है बाबू सिंह कुशवाह सपा ने उत्तर प्रदेश की जोनपुर सीट से जिस बाबू सिंह कुशवाह को टिकट दिया है वह एक बहुचर्चित नेता है। उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार में परिवार कल्याण विभाग के मंत्री थे। उसी विभाग में उत्तर प्रदेश के सबसे बडे घोटाले में गिना जाने वाला एनआरएचएम घोटाला इन्ही बाबू सिंह कुशवाह की देख रेख में हुआ था
आपको बता दें कि केन्द्र सरकार की तरफ से उत्तर प्रदेश में एनआरएचएम के तहत 10 हजार करोड़ रुपये दिए गए थे। इस ग्रांट से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के 133 अस्पतालों के विकास और आरओ लगाने तथा दवाओं की आपूर्ति के नाम पर पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का गोलमाल करने के आरोप की जांच कर रही सीबीआइ ने 2012 में कुशवाहा व अन्य को गिरफ्तार किया था। अस्पतालों में केवल आरओ लगाने में सरकार को 6 करोड़ तीन लाख का नुकसान हुआ था। अब उत्तर प्रदेश के चुनाव में ''जेल वालों'' की यह एन्ट्री क्या गुल खिलाएगी यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।