पहले किया प्रणाम, फिर झोले में मूर्ति डाल कर ले उड़ा चोर
UP News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:04 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में दिन पर दिन चोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। जिसपर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन उन कोशिशों का फल उत्तर प्रदेश की जनता को नहीं मिल पा रहा है। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बाद भी किसी न किसी तरह चोरों की ओर से घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से समाने आया है। जहां चोरों ने मंदिर में जाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस शातिर चोर ने बड़े ही भक्ति-भाव से मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
नाग देवता की मूर्ति हुई चोरी
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित एक मंदिर में चोर बड़े ही भक्ति-भाव के साथ आया। मंदिर के अंदर घुसकर उसने सबसे पहले देवी-देवताओं की मूर्तियों को दोनों हाथों को जोड़कर प्रणाम किया। फिर उसने दाएं-बाएं देखा और चुपके से नाग देवता की मूर्ति को अपने झोले में डालकर वहां से चलता बना। चोरी की यह हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में शिवलिंग पर लगी नागदेवता की मूर्ति तांबे की बनी हुई थी। जिसे चोर उठा कर फरार हो गया है। इस चोरी की घटना का पूरी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
UP News
चोरी की तलाश में जुटी पुलिस
आपको बता दें यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर का है। जहां एक बहुत प्राचीन शिव मंदिर मौजूद है। 12 मार्च के दिन जब सभी लोग मंदिर में पूजा के लिया आए तो सभी चौंक गए क्योंकि वहां से नाग देवता की मूर्ति गायब थी। जिसके बाद पूरे मंदिर में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी चेक किया तब चोरी का खुलासा हो गया। मंदिर में हुई चोरी के मामले पर पुलिस का कहना है की फिलहाल इस मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। लेकिन वीडियो का जांच की जा रही है, जिसकी मदद से जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।