लड़की के पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट, हत्या के लिए प्रयोग किया ये खास हथियार
UP NEWS
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:19 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:19 PM
UP NEWS : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंगलवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां सुबह के लगभग 4:30 बजे ऑनर किलिंग की वारदात हुई। बदायूं जिले में एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पिता ने फावड़े से काटकर दोनों लोगों की हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद आरोपी पिता खुद फावड़ा लेकर थाने में सरेंडर करने पहुंचा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने आस पास के लोगों से घटना की जानकारी ली।
UP NEWS
मामला मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली का है। जहां की रहने वाली एक युवती के प्रेम संबंध अपनी ही जाति के एक युवक से हो गए थे। देर रात दोनों ने मिलने की प्लानिंग की और युवक युवती के घर उससे मिलने पहुंच गया। लेकिन इसी बीच दोनों को मिलते हुए युवती के परिजनों ने देख लिया। इसी से आक्रोशित युवती के पिता और उसके परिजनों ने मौके पर ही युवती और युवक को फावड़े से काटकर निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया।
प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था प्रेमी
बताया जा रहा है कि बिल्सी क्षेत्र के परौली गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती का अपनी ही बिरादरी के 20 साल के सचिन उर्फ जयपाल से प्रेम करती थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मुलाकात करते थे। दोनों के बीच बातें भी होती थीं। उनके रिश्ते की भनक युवती के परिवार के लोगों को लग गई थी। जिसका वे विरोध कर रहे थे। लेकिन युवक और युवती मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद गुस्साए युवती के पिता ने फावड़े से काटकर दोनों की हत्या कर दी।
UP NEWS आला कत्ल लेकर थाने पहुंचा पिता
दोनों प्रेमी युगल की हत्या की वारदात के बाद आरोपी पिता महेश खुद ही खून से सना फावड़ा लेकर थाने पहुंच गया। जिसे देखके ही पुलिस हैरान रह गई। उसने बताया कि उसने बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। अब वह थानें में सरेंडर करने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। उसके बाद पुलिस कर्मियों ने मामले की जानकारी आला अफसरों को दी। सूचनाके बाद गांव में पहुंची पुलिस पहुंच ने प्रेमी-प्रेमिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसएसपी ने दी मामले की जानकारी
मामले को लेकर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि मंगलवार की तड़के 4:30 बजे एक युवक मुलाकात के लिए युवती के घर पहुंच गया। इस दौरान युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। युवती के पिता ने मौके पर ही दोनों को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पीटा। इसके बाद फावड़े से काटकर प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि युवक पक्ष की तरफ से हत्या की तहरीर दी गई है। युवक के परिजनों की हतरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।