युवती के ससुराल भेज दी अश्लील वीडियो, टूटा रिश्ता दी जान
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:31 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:31 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक सिरफिरे प्रेमी की शर्मनाक करतूत के बाद एक युवती ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती की शादी से नाराज प्रेमी ने युवती की अश्लील वीडियो उसकी होने वाली ससुराल के लोगों के पास भेज दी। जिसके बाद युवती के ससुराल वालों ने रिश्ता तोड़ दिया।
UP News
इस बदनामी से परेशान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अश्लील वीडियो वायरल होने पर लगाई फांसी
मामला देहात कोतवाली के एक गांव का है। जहां की रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती ने प्रेमी की करतूत से आहत होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतका की भाभी घर में ही मौजूद थी। मामले की पुष्टि करते हुए देहात कोतवाली प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी परिजनों ने कहीं और तय कर दी थी। जिससे नाराज होकर युवती के प्रेमी ने रिश्ता तुड़वाने के लिए उसके अश्लील वीडियों और फोटो ससुराल के लोगों को भेज दिए थे। जिसके बाद ससुरालियों ने युवती से रिश्ता तोड़ लिया। जिससे आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
UP News दूर का रिश्तेदार है आरोपी युवक
मृतक युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक दूर का रिश्तेदार है। जो पड़ोस की रिश्तेदारी में आता जाता था। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर जबरन उसके साथ रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। बाद में आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद हम लोगों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। जिसके बाद आरोपी युवक ने उसकी वीडियो युवती के ससुराल के लोगों को भेज दी। जिसके बाद उसका रिश्ता टूट गया। इससे तनाव में आकर बेटी ने फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
मामले को लेकर थाना प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि एक युवती ने सुसाइड कर लिया है। जिसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने एक युवक जो उनका रिश्तेदार भी है, उस आरोप लगाए है कि उसने अश्लील वीडियो युवती के ससुराल भेजे थे। जिसके कारण उसकी शादी टूट गई। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओ में केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।