
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापकों (गुरूजनों) को न्यू ईयर का गिफ्ट दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए फैसले से गुरूजनों को यह गिफ्ट मिला है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के इस फैसले से लाखों अध्यापकों को फायदा मिलेगा। अध्यापकों को फायदा देने वाला शासनादेश उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में डेढ़ लाख से अधिक अध्यापक तैनात हैं। इन अध्यापकों की मांग रही है कि उन्हें अपने घरों के नजदीक तैनाती मिलनी चाहिए। इस विषय में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने आदेश कर दिया है। इस आदेश के मुताबिक जनवरी महीने में ही शिक्षकों के अंतरजनपदीय तथा जिलों के अंदर तबादले हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के अध्यापकों की नई तबादला नीति जारी कर दी गयी है।
उत्तर प्रदेश के सरकारी अध्यापकों के तबादले (ट्रांसफर) का सिलसिला 6 जनवरी से शुरू हो जाएगा। इस कड़ी में जिले के अंदर ही एक स्कूल से दूसरे स्कूल में तथा एक जिले के स्कूल से दूसरे जिले के स्कूल में तबादलों का काम 11 से 13 जनवरी के बीच पूरा कर लिया जाएगा। 11 से 13 जनवरी 2024 के बीच उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के तबादले हो जाएंगे। इसी दौरान नए पद से रिलीविंग तथा नई ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के इस ताजा फैसले से बड़ी संख्या में अध्यापकों का फायदा हो जाएगा। सरकार के इस आदेश का अध्यापकों तथा अध्यापक संगठनों ने स्वागत किया है।
इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी अध्यापकों के प्रमोशन का आदेश भी जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश में वर्ष-2016 से सरकारी अध्यापकों की पदोन्नति (प्रमोशन) नहीं हुई है। अब उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने सरकारी अध्यापकों के प्रमोशन का आदेश दे दिया है।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि अध्यापकों के प्रमोशन का काम शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सरकारी अध्यापकों का प्रमोशन यूपी अध्यापक सेवा नियमावली 1981 के अनुसार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन शिक्षकों की संख्या नहीं बताई जिनको प्रमोशन का लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश में सक्रिय अध्यापकों के संगठनों का दावा है कि नए प्रमोशन से 25 हजार से अधिक अध्यापकों को फायदा मिलेगा।