
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गौतमबुद्घनगर के पूर्व एसएसपी डॉ अजय पाल को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा अनंत देव को भी पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के पद पर तैनाती दी गई है।
उत्तर प्रदेश शासन ने आज 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
तबादलों के तहत आईपीएस अधिकारी अजय साहनी को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर, पवन कुमार को पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ, शिवहरि मीणा को पुलिस अधीक्षक साइबरक्राइम लखनऊ, रोहन प्रमोद बोत्रे को पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ, दिनेश त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक 112 मुख्यालय लखनऊ, विनीत जयसवाल को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, कमलेश कुमार दीक्षित को पुलिस अधीक्षक रूल्स एंड मैनुअल लखनऊ, जयप्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ, श्रीमती सुनीति को पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ बनाया गया है।