बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार की रिटायर होने वाले अग्निवीरों को बड़ी सौगात
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:44 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:44 AM
UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सेवानिवृत होने वाले अग्निवीरों को बड़ी सौगात दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज (मंगलवार) हुई कैबिनेट की बैठक में अग्निवीरों को यह बड़ी सौगात दी गई है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में 10 अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई है।
योगी सरकार ने अहम प्रस्तावों पर लगाई मुहर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 10 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। कैबिनेट बैठक में रिटायर्ड होने वाले अग्निवीरों को बड़ी सौगात दी गई है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रिटायर्ड होने वाले अग्निवीरों को पुलिस और पीएसी में 20% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अन्नपूर्णा भावनाओं का निर्माण करेगी। वहीं अयोध्या में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने गाजियाबाद में निजी क्षेत्र के एक विश्वविद्यालय को भी अनुमति दे दी है। यह विश्वविद्यालय अजय गर्ग विश्वविद्यालय के नाम से स्थापित किया जाएगा।