सहारनपुर में जश्न में डूबे युवकों ने जमकर काटा बवाल, उप निरीक्षक से हाथापाई
UP News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:29 AM
UP News : भारत की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने घंटाघर चौक पर जमकर जश्न मनाया। रविवार रात बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने आतिशबाजी की और सड़क पर जाम लगा दिया जिससे पूरे क्षेत्र में यातायात प्रभावित हो गया। सहारनपुर में चल रहे जश्न के दौरान अंबाला और देहरादून रोड से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने जब भीड़ को हटाने की कोशिश की तो युवाओं ने विरोध करते हुए हाथापाई शुरू कर दी।
पुलिस और भीड़ के बीच बढ़ा तनाव
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला सहारनपुर के घंटाघर चौक का है। जहां कुछ युवक चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के जश्न में डूबे हुए थे। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जाम खुलवाने का प्रयास किया, तो उत्साही युवाओं ने पुलिस उप निरीक्षक को घेर लिया। स्थिति बिगड़ती देख थाना सदर बाजार, कुतुबशेर और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और सख्ती दिखाते हुए हालात को काबू में करने की कोशिश करने लगी, लेकिन इस युवकों ने उप निरीक्षक से हाथापाई शुरू कर दी।
वरिष्ठ अधिकारियों ने शांत कराया मामला
हालात तनावपूर्ण होता देख वरिष्ठ अधिकारियों ने युवकों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और यातायात सामान्य कराया। जिसके बाद लम्बे समय से फंसी हुई एंबुलेंस आसानी से जा सकी। फिलहाल पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। UP News