
UP News / अयोध्या। उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी अयोध्या में एक युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना हैदरगंज क्षेत्र में एक युवती का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत युवती के परिजनों द्वारा पुलिस से की गई थी। युवती का अपहरण और दुष्कर्म की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज के दिशा निर्देश में सर्च अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के तहत एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर की देखरेख में सीओ राजेश तिवारी क्षेत्राधिकारी थाना हैदरगंज पुलिस ने आज सुबह ब्रह्म बाबा तिराहे के पास से युवती का अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोपी सनी कुमार मिश्र पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम लाला का पुरवा बैतीकला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।