शर्मनाक : UP के जालौन में नारी वंदन सम्मेलन के दौरान BJP महिला कार्यकर्ताओं के बीच चले लात घूसे
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:58 PM
UP News : वीडियो वायरल। उत्तर प्रदेश के जालौन में नारी वंदन सम्मेलन के दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गई । महिलाओं के बीच जम कर लात घूसे भी चले । महिलाओं के आपस में बाल खींच खींच कर मार पीट की शर्मनाक घटना सामने आने से तरह तरह की चर्चाएं हो रही है । घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । हालांकि महिलाओं के बीच मार पीट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं महिलाओं ने वहाँ मौजूद पुरुषों के साथ भी हाथा पाई की ।
https://twitter.com/i/status/1714976192577802440
वीडियो में दिख रहा है कि महिला कार्यकर्ता आपस में एक दूसरे को बाल पकड़ पकड़ कर मार रही है और लात घुसे चला रही हैं। इतना ही नहीं इस आपसी मारधाड़ में एक युवक भी महिला पर हाथ चलाते हुए और मारते पीटते दिख रहा है। नारी वंदन सम्मेलन के दौरान मारधाड़ की ये घटना कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बीच सड़क पर जमकर हुआ बवाल
बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं के बीच जब ये बवाल हो रहा था तो उस वक्त वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. किसी भी भी मामला शांत कराने की कोशिश नहीं की. इस दौरान कई लोग महिलाओं की बीच हो रही इस मारपीट का वीडियो भी बनाते दिखे.
दरअसल भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए नारी शक्ति वंदन कानून की जानकारी देने के लिए सभी विधान सभा वार इस तरह के महिला सम्मेलन कराए जा रहे हैं. जालौन में भी इसी तर्ज पर नारी शक्ति वंदन सम्मेलन बुलाया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा पहुंचे थे. वहीं यूपी सरकार की पूर्व मंत्री अर्चना पाण्डेय भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई थीं.
UP Newsप्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।