UP News : प्रेमी प्रेमिका को बांध कर पीटा, वीडियो किया वायरल
UP News: Lover tied up and beat up the lover and made the video viral
भारत
चेतना मंच
11 Mar 2023 07:59 PM
UP News : उन्नाव: बारा सगवर थाना क्षेत्र के एक गाँव की विवाहित महिला ने गुरुवार देर रात पड़ोसी गांव के प्रेमी युवक को घर बुला लिया भनक लगी तो गांव वालो ने उन्हे रंगे हाथ पकड़ लिया और आपस मे बांध कर जमकर पीटा।दोनों की हालत खराब होने पर ग्रामीण मौके से फरार हो गए। वहा पहुची पुलिस ने दोनो को छुड़वाया और गम्भीर हालत मे युवक को अस्पताल मे भर्ती करवाया।
UP News :
पुलिस का कहना है की प्रेमिका के परिवार ने दोनो को पीटा है ।घटना के कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर इनका वीडियो वायरल हो गया।फिलहाल पुलिस ने वीडियो को लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं ।घटना बारासगवर गांव के महुआखेड़ा गांव की है । विवाहित महिला का पड़ोसी गांव के अविवाहित युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था ।गुरुवार देर रात महिला के बुलाने पर उसके घर पहुँच गया ।जब गांव वालो को इसकी खबर लगी तो दोनो को बंधक बनकर पीटा।इस घटना का जो वीडियो वायरल हुआ उसमे युवक हाथ जोड़कर रिहाई की मांग करता दिख रहा है,लेकिन ग्रामीण उसे पीटते नज़र आ रहे है ।
[video width="352" height="640" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-11-at-2.08.17-PM.mp4"][/video]
इसके बाद पुलिस ने दोनो को ग्रामीणों से छुड़वाया और निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया।जब उनके परिजनो को पता चला तो थाने पहुँच कर महिला के गाँव के पाँच लोगो के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई और अन्य के खिलाफ तहरीर दी और कार्यवाही की माँग की ।कहा जा रहा है कि महिला के दो बच्चे है और पति हैदराबाद मे होटल मे काम करता है । बारासगवार के थाना प्रभारी राजपाल ने इस संबंध मे जाँच के निर्देश दिये हैं ।