UP News : शोहरतगढ़ के विकास को बुलंदियों पर पहुंचाना मेरी प्राथमिकता : विनय वर्मा
My priority is to take the development of Shohratgarh to heights: Vinay Verma
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
04 Dec 2022 08:58 PM
UP News : शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। अपना दल एस. के वरिष्ठ नेता तथा शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने दावा किया है कि अपने विधानसभा को विकास की बुलंदियों पर ले जाना मेरा लक्ष्य है। उसके लिए वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं तथा करेंगे।
विधायक विनय वर्मा ने बताया कि विकास की इस भगीरथ प्रयास के तहत शोहरतगढ़ में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस समेत 12 विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास अब दूर नहीं है। इन परियोजनाओं की कुल लागत एक करोड़ 40 लाख से अधिक है। इसकी पहली किस्त प्राप्त हो गई है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर शोहरतगढ़ क्षेत्र में विकास को पंख लगेंगे।
विनय वर्मा ने कहा कि इसके अलावा कई अन्य परियोजनाओं के लिए वे लगातार प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा मुख्यमंत्री से मिलकर प्रयास कर रहे हैं, जिसमें उन्हें मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रालयों का पूरा समर्थन तथा सहयोग मिला है। विधायक ने कहा कि उनकी महत्वाकांक्षा है कि उनका विधानसभा विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करे, जिससे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा अपना दल के अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के सपनों को वे साकार कर सकें।