UP News: इटावा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Greater Noida
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:10 PM
UP News: इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बलरई थाना क्षेत्र में बेरोजगार पति से क्षुब्ध एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
UP News
बलरई थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रजनीश यादव ने बताया कि हरेंद्र सिंह नामक युवक की पत्नी कोमल (21) ने नगला रामसुंदर गांव स्थित अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
यादव के मुताबिक, पुलिस ने नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि कोमल की पिछले साल दिसंबर में हरेंद्र के साथ शादी हुई थी।
यादव के अनुसार, हरेंद्र बेरोजगार था और माना जा रहा है कि इसी से क्षुब्ध होकर कोमल ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।