
UP News : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बदमाशों ने अकेली रह रही 80 वर्षीया पूर्व शिक्षिका वीणा श्रीवास्तव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारों ने घर से लाखों रुपए के आभूषण और नगदी भी लूट लिए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत परमंदापुर गांव में घटी। वीणा श्रीवास्तव पूर्व अध्यापिका रह चुकी हैं। बदमाशों ने उनकी हत्या करने के बाद उनका सोने का चेन, लॉकेट, अंगूठी, कान की बाली सहित घर में रखे लाखों के आभूषण और नगदी भी लूट लिए। इसके बाद बदमाश रात के अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
UP News : वीणा श्रीवास्तव के दो पुत्र और एक बेटी हैं। उनका बड़ा बेटा सोनू कुमार श्रीवास्तव कानपुर नगर में इंस्पेक्टर पद पर तैनात है, जबकि आनंद कुमार श्रीवास्तव नाम का छोटा बेटा मुंबई में चीफ कंट्रोल ऑफिसर के पद पर रेलवे में तैनात है। उनकी बेटी स्मिता श्रीवास्तव की पहले ही शादी हो चुकी है।
बताया जाता है कि बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा की मूल निवासी वीणा श्रीवास्तव पिछले दो दशक से परमंदापुर में रहती थीम। वर्ष 2005 में ही उनके पति केदार श्रीवास्तव का निधन हो चुका था। वे रेलवे में तैनात थे। वर्तमान में वीणा श्रीवास्तव अपने घर पर अकेली रहती थीं।
UP News : स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिलने पर वीणा श्रीवास्तव का बड़ा बेटा सोनू कुमार श्रीवास्तव अपनी के साथ वहां पहुंचा। इस बीच पुलिस अधीक्षक एस आनंद कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पहली नजर में यह लूटपाट के लिए हत्या का मामला दिखाई पड़ रहा है, लेकिन पुलिस कई अन्य पहलुओं पर भी विचार कर रही है। UP News
UP News : PM मोदी 23 सितंबर को पहुंचेंगे काशी, इन खास बच्चों से करेंगे संवाद
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।