पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली 'सिर तन से जुदा' करने की धमकी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:34 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:34 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। किसी शख्स ने उन्हें फेसबुक के जरिए मारने की धमकी दी है। जानकारी के अनुसार शख्स ने धमकी में पंडित धीरेंद्र का सिर तन से जुदा करने की बात कही है। इस धमकी के बाद से ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भड़क उठे। वहीं उन्होंने इस मामले के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली के आंवला कोतवाली में एक शिकायती पत्र भी दिया है।
वायरल हो रही धमकी
कार्यकर्ताओं की ओर से भेजे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि सनातन धर्म के गुरु पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की फोटो लगाकर अशोभनीय तरह से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसमें सिर तन से जुदा का ऑडियो भी लगाया गया है। इस वीडियो से हिंदूओं की भावनाओं को बहुत ठेस पहुंची है और समाज के संगठनों में काफी आक्रोश है। साथ ही सैकड़ो की संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमा होकर आंवला कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारी से जल्द FIR दर्ज करने की मांग करते हुए आरोपी पर एक्शन की मांग की है।
UP News
मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बरेली के कोतवाली पुलिस ने धमकी देने के आरोप में फैज रजा नाम के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं उस मामला पर पुलिस के कहना है कि फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। लोगों को निवेदन है कि वह मौके पर शाति बनाए रखें। आपको बता दें इससे पहले भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। ऐसे में उनके साथ सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।