लोगों ने ट्रेन को धक्का देकर स्टेशन तक पहुंचाया, वीडियो
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
22 Mar 2024 07:57 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
22 Mar 2024 07:57 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां कुछ लोग पटरी पर एक ट्रेन को धक्का देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद लोग बेहद हैरान हो गए हैं।
UP News
मामला अमेठी (Amethi) जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन (Nihalgarh Railway Station) का है। जहां सुल्तानपुर की तरफ से लखनऊ की ओर जा रही रेलवे अधिकारियों के लिए बनी डीपीसी ट्रेन अचानक पटरियों पर ही खराब हो गई। मेन लाइन पर अचानक ट्रेन खराब हो जाने के कारण अन्य ट्रेन भी प्रभावित होने लगी। काफी मशक्कत के बाद जब ट्रेन ठीक नहीं हुई तो रेलवे कर्मचारी ट्रेन को धक्का मारते हुए मेन लाइन से लूप लाइन की तरफ ले आए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखकर लोग दंग रह गए हैं साथ ही वीडियो को खूब वायरल भी कर रहे हैं।
[video width="846" height="372" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/03/22.03.2024_14.14.02_REC.mp4"][/video]
मामले में पुलिस ने क्या कहा?
पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि गुरूवार को अमेठी जिले के निहालगढ़ स्टेशन के आउटर पर ट्रेन खराब हो गई थी। जिसके बाद रेलवे के कई कर्मचारियों ने ट्रेन को धक्का मारते हुए स्टेशन ले आए। बाद में ट्रैन में आई कमी को सुधारकर आगे के लिए रवाना किया गया।
ट्रेन को धक्का देना बना चर्चा का विषय
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में लोगों के द्वारा ट्रेन को धक्का देकर आगे की तरफ धकेला जा रहा है। जिसमें लोगों को साफ-साफ ये कहते हुए सुना जा सकता है कि 'बहुत देर से लोग परेशान हैं, फाटक बंद है और ट्रेन को धक्का दिया जा रहा है।' सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है। देखते ही देखते ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।