DGP बनते ही एक्शन में आए प्रशांत कुमार, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
UP News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:14 AM
UP News : उत्तर प्रदेश पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किए जाने के बाद आईपीएस प्रशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए हैं। डीजीपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो अफसर फोन नहीं उठाते उनको स्पष्ट आदेश है कि हर कॉल का जवाब दें। साथ ही उन्होने सोशल मीडिया पर मिलने वाली किसी भी प्रकार की शिकायत पर 7 से 8 मिनट में रिस्पॉन्स करने की बात अधिकारियों को कही है।
UP News
डीजीपी प्रशांत कुमार ने आगे कहा कि हमारी कोशिश है कि हर इंफॉर्मेशन पर नजर रखी जाए और व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जाए। वहीं वाराणसी में चल रहे ज्ञानवापी मामले को लेकर उन्होंने कहा कि वहां पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। सीनियर अफसर खुद वहां मॉनिटर कर रहे हैं। वाराणसी में कानून-व्यवस्था संबंधी कोई प्रॉब्लम नहीं है।
‘डायल 112 में खरीदें जाएगी 3200 नई गाड़ी’
बुधवार को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किए गए प्रशांत कुमार ने बताया कि पिछले कुछ महीनो में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रदेश में 25000 अभियुक्त को सजा दिलाई गई है। उन्हने कहा कि आने वाले समय में Artificial Intelligence को डेली यूज में शामिल करने की योजना है। साथ ही डायल 112 में 3200 चार पहिया वाहन खरीदे जाएंगे।
‘महिला अपराध में सजा दिलाने में यूपी नंबर 1’
प्रशांत कुमार ने आगे कहा कि यूपी एटीएस की कार्यक्षमता में वृद्धि हुई है। जिसका नतीजा है, कि प्रदेश में छिपकर काम करने वाले कई मॉड्यूल को पकड़ा गया है। ऐसे संदिग्धों को सजा दिलवाई जा रही है। इसके अलावा 10 लाख 49 हजार कैमरे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए हैं। जिससे कई घटनाओं के खुलासे में मदद मिल रही है। वहीं एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक महिला अपराध में सजा दिलाने में यूपी नेशनल एवरेज से 180 फीसदी अधिक है। देश में महिला अपराध में सजा दिलाने में यूपी पहले नंबर पर है।
‘2025 महाकुमभ के आयोजन की हो रही तैयारी’
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव की प्रारंभिक तैयारी भी कर ली गई है। चुनाव के बाद 2025 में महाकुंभ के आयोजन को लेकर भी तैयारी की जा रही है। आने वाले समय में साइबर क्राइम पर फोकस कर इनहाउस ट्रेनिंग दे रहे हैं। प्रदेश में 57 नए साइबर थाने बनाए गए हैं। अब हर जिले में एक स्पेशल साइबर थाना भी है। हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क बनाई गई है।
UP News
'80 हजार पदों पर हो रही भर्ती'
डीजापी प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रदेश में पुलिस की 80,000 पदों पर भर्तियां हो रही हैं। उन्होने कहा कि यह पहली बार है, जब पुलिस भर्ती पर कोई सवाल नहीं उठा है। वहीं, 2001 से 2017 तक जो निवेश यूपी में आया था, उससे पांच गुना निवेश 2017 से 2019 में मिला है। UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।