UP News : बलिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Rape with minor in Ballia, accused arrested
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2022 07:48 PM
UP News : बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ उप निरीक्षक अतुल मिश्र के मुताबिक मन्नू यादव (23) नाम के एक युवक ने बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गत 15 नवंबर को कथित तौर पर अगवा कर लिया था। किशोरी की मां की शिकायत पर मन्नू के खिलाफ अपहरण की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। मिश्र के अनुसार किशोरी को दो दिन पहले मुक्त करा लिया गया और उसके बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की बलात्कार से संबंधित धारा व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के सुसंगत प्रावधान में शामिल कर किए गए हैं।
UP News :
मिश्र के मुताबिक मन्नू ने किशोरी को कथित तौर पर अगवा करने के बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।