नहीं थम रहे यूपी में सड़क हादसे, फिर सामने आया बड़ा हादसा, 3 छात्र घायल
UP News
भारत
चेतना मंच
15 Mar 2024 10:45 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से सड़क हादसे के मामलों में वृद्धि होती जा रही है। इन हादसों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से कई कड़ी नियम बनाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उत्तर प्रदेश की सड़कों पर मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में एक और मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां स्कूल से अपने घर वापस आ रहे छात्रों को एक कार ने रौंद दिया।
मौके से फरार हुआ आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके पर ही कार छोड़ कर फरार हो गया। घटना के बाद लोगों ने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के आलोक कॉलोनी का है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के हापुड में हुई इस घटना को लेकर बारे में अपडेट देते हुए पुलिस ने बताया कि सभी घायल बच्चों का क्षेत्रिया अस्पताल चल रहा है। जहां एक छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, जिस कार से यह घटना हुई है उसे जब्त कर लिया गया है, साथ ही पुलिस की ओर से फरार कार चालक की तलाश में की जा रही है।