उत्तर प्रदेश में धारा-144 लागू, विजय जुलूस पर बैन, 3 सुरक्षा घेरे में मतगणना
UP News
भारत
चेतना मंच
03 Jun 2024 10:12 PM
UP News : लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में धारा-144 लागू कर दी गई है। प्रदेश में विजयी प्रत्याशियों द्वारा जुलूस निकालने पर बैन लगाया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना 3 सुरक्षा घेरों में विजय जुलूस पर बैनकरवाई जाएगी।
धारा 144 लागू
लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने मतगणना को लेकर की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। कल 4 जून को आने वाले लोकसभा चुनाव नतीजों की तैयारियों पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेसवार्त में बताया कि उप्र के कुल 75 जिलों में से 81 जगहों पर मतगणना होनी है। कुछ जिले ऐसे हैं जहां 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और उन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस व्यवस्था की गई है। बल की व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की गई है। बल की व्यवस्था तीन स्तरीय है।
UP News
डीजीपी ने बताया कि सबसे भीतरी घेरा केंद्रीय सुरक्षा बल, बीच का घेरा पीएसी और सबसे बाहरी घेरा स्थानीय पुलिस के जिम्मे रहेगा। डीजीपी ने कहा कि लोकसभा के 7 चरणों में हुए चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और हिंसा मुक्त तरीके से संपन्न हुए और इस बार चुनावी हिंसा से जुड़ी कोई घटना नहीं हुई। मतगणना को देखते उप्र में धारा-144 लागू की गई है। विजय जुलूस निकाले जाने पर पूरी तरह बैन लगाया गया है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। दोपहर बाद से स्पष्ट रुझान और शाम तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।
विजय जुलूस पर लगाया गया बैन
पोलिंग बूथ की संख्या के आधार पर कानपुर का परिणाम सबसे पहले और गाजियाबाद का सबसे आखिर में आने की उम्मीद जताई जा रही है। मतगणना के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 81 केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए कुल 851 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 771 पुरुष और 80 महिलाएं हैं। सबसे अधिक 28 प्रत्याशी घोसी और सबसे कम चार प्रत्याशी कैसरगंज लोकसभा क्षेत्रों में हैं।
UP News
मतगणना एवं सीलिंग की कार्रवाई सीसीटीवी की निगरानी में की जाएगी। मतगणना के लिए 179 प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। 80 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 80 रिटर्निंग अफसर और 1581 सहायक रिटर्निंग अफसरों की तैनाती की गई है। वहीं, ददरौल, लखनऊ पूर्व, गैंसड़ी और दुद्धी विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र की गणना चार रिटर्निंग आफिसर और 26 सहायक रिटर्निंग आफिसर द्वारा पूरी कराई जाएगी। मतों की गिनती विधानसभा क्षेत्रवार होगी और सभी विधानसभा के मतों का योग कर परिणाम जारी किए जाएंगे। UP News