UP News : देश की सबसे ज्यादा अबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश क्राइम का राज्य बनाता जा रहा है। आए दिन उत्तर प्रदेश के किसी न किसी जिले से कोई न कोई घटना सामने आती ही रहती है। इसी कड़ी में एक और मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं से सामने आया है, जिसे सुन कर हर कोई हैरान रह गया। खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक युवक ने अपनी पत्नी को केवल इस लिए जिंदा जला दिया,क्योंकि उसने युवक को शराब पीने से रोक दिया था। ज्यादा जलने के चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पेट्रोल डाल कर पत्नि को जलाया
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब घर लौटने के बाद सक्सेना की पत्नी शन्नो ने उसे और अधिक शराब पीने से रोकने की कोशिश की, तो सक्सेना ने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला, उस पर डाला और आग लगा दी। इस दौरान शन्नो की सास मुन्नी देवी ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ भी झुलस गए। अधिकारी ने बताया कि जब महिला के दो बच्चों सनी और अर्जुन ने अपनी मां को जलते हुए देखा तो शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया।
UP News
मौके से आरोपी हुआ फरार
उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने महिला के शरीर में लगी आग बुझाई और पुलिस को बुलाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, ज्यादा मात्रा में जलने से शन्नो की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। आपको बता दें यह घटना मुजरिया थाना क्षेत्र के नैथुआ गांव की है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शन्नो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी सास को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि फरार आरोपी सक्सेना को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।