UP News :रायबरेली में दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला... सगी बहन समेत 3 की मौत
UP News : Tragic accident in Rae Bareilly: Uncontrollable truck crushed bike rider
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:33 AM
UP News : यूपी में रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 10:00 बजे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि उनका आठ वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जहाँ पर उसका इलाज चल रहा है।
UP News :
बाइक सवार ने नहीं पहना था हेलमेट
हादसे में दो सगी बहनों और उनके मौसी के लड़के की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सगी बहनों समेत तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।थाना प्रभारी मिल एरिया संजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हुई है। हादसे की जांच कराई जा रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। फ़िलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक चालक फरार
बता दें कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव की रहने वाली नैंसी (16 वर्ष) और हिमांशी (15) अपने आठ वर्षीय भाई आर्यन के साथ मौसी के घर आई थीं। मौसी का लड़का चंद्रभान (30) सभी लोगों को छोड़ने के लिए बाइक से बूढ़नपुर गांव जा रहा था। हैबतमऊ गांव के पास रायबरेली से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से बाइक को रौंद दिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।