उत्तर प्रदेश के लिए मंगलवार का दिन बेहद अहम, होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:05 PM
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लिए मंगलवार (5 मार्च 2024) का दिन बेहद खास होने वाला है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। उत्तर प्रदेश में दूसरे कार्यकाल का CM योगी मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तारर होने वाला है। उत्तर प्रदेश के उच्च पदस्थ सूत्रों ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल के विस्तार की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश में कम से कम 5 नए मंत्री बनाए जाएंगे।
क्या है योजना
आपको बता दें कि लम्बे अर्से से उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं। अब दावा किया जा रहा है कि मंगलवार यानि 5 मार्च 2024 को उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। इस विस्तार में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के एक विधायक को कैबिनेट मंत्री तथा एक विधायक को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री बनने की दौड़ में मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना सीट से RLD के विधायक राजपाल बालियान तथा मुजफ्फरनगर जिले की ही खतौली सीट से विधायक मदन भैया के नाम बताए जा रहे हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश में नए मंत्री बनने की रेस में सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर, सपा छोडक़र पुन: भाजपा में आए दारा सिंह चौहान को भी उत्तर प्रदेश की सरकार में मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल निषाद पार्टी के कोटे से भी उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में एक मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। चर्चा यह भी है कि भाजपा के कोटे से पहले से मौजूद दो-तीन मंत्री मंत्रिमंडल से बाहर भी किए जा सकते हैं। कुछ वर्तमान मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंत्रिमंडल काल का विस्तार करने के लिए दिल्ली से हरी झंडी मिल गई है।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।