कलयुगी भाई : दो भाईयों ने मिलकर बहन के साथ की हैवानियत
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 01:23 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 01:23 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun) जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो भाईयों ने मिलकर किशोरी के साथ बलात्कार किया और उसे दो मंजिले से धक्का दे दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
UP News
वारदात बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र का है। जहां पड़ोस में रहने वाले दो भाईयों ने मिलकर अपनी मासूम बहन का बलात्कार किया और किशोरी को दो मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंककर मौत की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। पीड़िता की चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किशोरी को बदहवास हालत में पाया। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शौच के लिए गई थी पीड़िता
जानकारी के मुताबिक होली के मौके पर किशोरी का परिवार कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। किशोरी मंगलवार की रात शौच के लिए गई थी तो उसी दौरान दोनों भाई भी छत पर चले आए और किशोरी से जबरदस्ती करने लगे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे दूसरी मंजिल से नीचे धक्का दे किया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
दर्ज की गई तहरीर के मुताबिक दोनों भाईयों ने किशोरी को छत पर ले जाकर गैंगरेप किया। और बाद में उसे छत से धकेल दिया जिसके बाद वो गम्भीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।