UP News : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एसयूवी की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
Greater Noida News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:05 AM
शाहगंज थाने के प्रभारी संजय पाल ने बताया कि सोमवार रात को एसयूवी की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार सुरेश बियार (28) और रोहित बियार (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मजदूरी का काम करते थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक एसयूवी की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
शाहगंज थाने के प्रभारी संजय पाल ने बताया कि सोमवार रात को एसयूवी की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार सुरेश बियार (28) और रोहित बियार (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मजदूरी का काम करते थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
एसयूवी घोरावल की ओर से आ रहा था, जबकि मोटरसाइकिल रॉबर्ट्सगंज से घोरावल जा रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि एसयूवी को कब्जे में ले लिया गया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।