यूपी पुलिस की गुंडागर्दी, चोरी के आरोप में महिला को दी थर्ड डिग्री
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:04 PM
UP News : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां उत्तर प्रदेश की एक महिला को पुलिस द्वारा थर्ड डिग्री टॉर्चर (third degree torture) दिया गया। वहीं महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में लेडी सब-इंस्पेक्टर (Lady Sub-Inspector) और तीन अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि एक महिला को पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से मारा है, जिसके बाद उसे गंभीर चोटें आई है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है। यह मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हजरतगंज की दारुलशफा पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। जहां एक महिला पर चोरी का आरोप लगया गया था, इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और उस महिला को पकड़कर थाने ले आई। चौकी में लाकर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने अपनी दबंगई दिखाते हुए उस महिला को बूरी तरीके से मारा। आरोप है कि महिला को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने थर्ड डिग्री टॉर्चर भी दिया है।
UP News
पुलिस पर लगा थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप
बता दें कि लेडी पुलिस इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस चौकी में लाकर महिला को इतना पीटा कि उसकी स्किन तक खराब हो गई और निकलने लगी। इसके बाद खून से लथपथ हालत में छोड़ दिया। महिला की हालात सुनकर ऐसा लग रहा है, उत्तर प्रदेश की पुलिस कानून को आपने हाथ में ले चुकी है,
महिला के परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
खबरों के मुताबिक इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने इस मामले को लेकर कोर्ट से इंसाफ की गुहार लगाई है। कोर्ट के आदेश पर महिला चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों पर FIR दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर PGI थाने में IPC की धारा 323, 504, 506, 342 और 384 के तहत कार्रवाई की गई है। UP News