उत्तर प्रदेश STF की सबसे बड़ी कार्रवाई, हशीश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
UP News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 12:25 AM
UP News : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्नाव जिले के अचलगंज क्षेत्र में दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से 6.77 किलोग्राम हशीश बरामद की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान गणपत यादव और इसरार उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है।
5 हजार रुपये का किया जाता था भुगतान
जानकारी के मुताबिक, बिहार के मोतिहारी का निवासी गणपत यादव ने बताया कि वह उजैर नामक व्यक्ति से मिला था, जिसने उसे हशीश की तस्करी के लिए कानपुर के इसरार उर्फ गुड्डू से संपर्क करने को कहा। गणपत को प्रति ट्रिप 5 हजार रुपये का भुगतान किया जाता था।इसरार उर्फ गुड्डू ने STF को बताया कि वह पहले कानपुर जेल में बंद था जहां उसकी मुलाकात उजैर से हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद उजैर ने उसे हशीश की तस्करी के लिए संपर्क किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास बरामद किए ये सामान
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 6.77 किलोग्राम हशीश, दो मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद बरामद किए। इस मामले में अचलगंज थाना क्षेत्र में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश
एसटीएफ की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जो न केवल प्रदेश में नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रहा था, बल्कि इससे जुड़ी अवैध गतिविधियों को भी उजागर कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी नशे के खिलाफ प्रदेश में चल रही मुहिम को और अधिक प्रभावी बनाएगी। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। UP News