फिर लहुलुहान हुई UP की धरती अमेठी में प्रधान पति को गोलियों से भूना
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:09 AM
UP News: अमेठी। अभी प्रयागराज में हुए हत्या काण्ड की गूंज धीमी भी नहीं पड़ी थी कि Up की धरती एक बार फिर लहुलूहान हो गई है। प्रदेश के अमेठी में एक गाँव प्रधान के पति व उसके साथी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
अमेठी के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी़ ने कहा कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस की एक टीम तैनात की गई है।
उन्होंने बताया कि घटना में सोमवार रात को सुरेश यादव और उनके भतीजे बृजेश यादव की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि बृजेश यादव की पत्नी ग्राम प्रधान है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।