
UP News : बुलंदशहर में रेलवे लाइन के करीब कानों में हेडफोन लगाकर जा रहा शख्स ट्रेन की चपेट में आ गया। लापरवाही का नतीजा इस शख्स को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे खूब आवाज दी लेकिन कानों में हेडफोन लगने के कारण वह सुन नहीं सका। मामले की जानकारी होते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुलंदशहर के नगर चांदपुर फाटक रेलवे लाइन पर शुक्रवार की दोपहर एक युवक की मौत हो गई। जैसे ही हादसे की सूचना आसपास के लोगों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मृतक का नाम केशव है। केशव किसी काम को पूरा कर घर लौट रहा था तभी उसने शॉर्टकट रास्ते को अपनाते हुए रेलवे लाइन की ओर से जाना ठीक समझा। केशव के कानों में हेडफोन लगे हुए थे। एक चश्मदीद ने बताया कि उसने केशव को खूब आवाज लगाई, लेकिन केशव आवाज नहीं सुन पाया। कुछ देर बाद केशव ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
तकनीक लोगों की जिंदगी में उनकी सहायता और उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए आती है लेकिन कुछ तकनीक का इस्तेमाल हम सही तरीके से ना कर लापरवाही से करते हैं और इसी लापरवाही के चलते कई बार ऐसा खामियाजा भुगतने पड़ता हैं जिसकी वजह से हमारी जिंदगी से भी हाथ धो बैठते हैं। केशव इसका एक उदाहरण है। हेडफोन लगे होने के कारण केशव ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका जिसकी वजह से वह ट्रेन की चपेट में आ गया। केशव की उम्र लगभग 25 साल के करीब बताई जा रही है। UP News