पत्नी को नींद में जीजा का नाम लेना पड़ा भारी, फिर पति ने जो किया सुनकर रह जाएंगे हैरान
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:36 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवती को नींद में अपने जीजा का नाम लेना भारी पड़ गया है। गुस्साए पति ने ना आव देखा ना ताव, सीधा पत्नी की पिटाई कर दी और मायके वालों को भी बुला लिया।
UP News
मामला रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक महिला नींद में बार-बार अपने जीजा का नाम ले रही थी, तो गुस्साए पति ने बिना कुछ सोचे-समझे उसकी पिटाई करके उसके मायके वालों को बुला लिया। वहीं महिला का कहना है कि उसको डरावने सपने आ रहे होंगे। जिसके चलते उसने जीजा का नाम लिया होगा। देखते ही देखते दोनों के बीच हंगामा इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा।
साढ़ू का नाम सुन पति ने काटा हंगामा
दरअसल अपनी पत्नी के मुंह से बार-बार साढू का नाम सुनकर गुस्साए पति ने हंगामा काटते हुए अपनी पत्नी पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग भी मौके पर पहुंचे और दोनों को बेतूकी बातों पर लड़ते हुए देखकर हैरान हो गए। पति ने अपने साढू को भला-बुरा कहा साथ ही पत्नी पर गम्भीर आरोप भी लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी उसकी पत्नी अपने जीजा का नाम ले चुकी है।
पुलिस ने पति-पत्नी को समझाया
पति पत्नी के बीच की कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को थाने में बुलाकर उनके बीच के गिले शिकवे दूर कराकर मामले को रफा-दफा करते हुए दोनों को घर भेज दिया।