इस दिन जारी होगा यूपी पुलिस एडमिट कार्ड, परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा
UP Police Constable Re-Exam Date 2024
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:19 AM
UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस एडमिट का इंतजार कर रहें उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा कर दी है। आपको बता दें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 का आयोजन फरवरी महीने की 17 और 18 तारीख को होने वाला है। जिसमें उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफल होना होगा। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार जल्द यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Constable Admit Card 2024
पारदर्शी तरीके से होगी परीक्षा
आपको बता दें बोर्ड यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा का दिन, शिफ्ट और समय और परीक्षा केंद्र का स्थान और परीक्षा के दिन से जुड़े सभी दिशानिर्देशों को बारे में बता दिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए 48 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। ऐसे में परीक्षा आयोजित करना सभी उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए बोर्ड परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाएगा और सीसीटीवी के जरिए पूरे परीक्षा केंद्र की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के आसपास की दुकानें भी बंद रहेंगी।
इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 की तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है, जिसके मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड 13 फरवरी 2024 को अपनी वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा। परीक्षा 17 और 18 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों सिटी इंटीमेशन का लिंक 10 फरवरी 2024 को ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध होगा।उम्मीदवार इसमें अपने परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं।