विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं और बुलंदशहर जिलों में पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान दो रेप आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपियों ने नाबालिग बच्चियों के साथ जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।

UP News : उत्तर प्रदेश के बदायूं और बुलंदशहर जिलों में पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान दो रेप आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपियों ने नाबालिग बच्चियों के साथ जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। UP News
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम के अपहरण और दुष्कर्म के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी अबरार (60) को गिरफ्तार कर लिया है, जो पीड़िता का ही रिश्तेदार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 25 जून की रात बच्ची अपने घर के बाहर से लापता हो गई थी। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले दिन सुबह बच्ची खेत में गंभीर हालत में मिली, जिसके बाद मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अबरार ने बच्ची को “मिर्च और पकौड़ी खिलाने” के बहाने अपने साथ ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह खेत में बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। UP News
यह भी पढ़े कांग्रेस ने सपा के सामने रखी 50- 50 की शर्त, मायावती पर भी बदले सियासी सुर
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक अमरूद के बाग में छिपा है। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें ककराला चौकी प्रभारी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दोनों पैरों में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ में अपराध स्वीकार करने की बात सामने आई है। UP News
इसे अवश्य पढ़े : कौन हैं श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी?जिनसे मिलने अचानक पहुंचे सीएम योगी
दूसरी घटना बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी इरफान को दबोच लिया। आरोपी पर नाबालिग किशोरी से चाकू के बल पर दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस के अनुसार, 22 जून को हुई इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस उसे जंगल क्षेत्र में लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने छिपाए गए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। UP News :
विज्ञापन