UP Police Officer Transfer : यूपी में डीजी और एडीजी स्तर के कई अफसर बदले
UP Police Officer Transfer
भारत
चेतना मंच
31 Mar 2023 10:29 PM
UP Police Officer Transfer : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए डीजीपी की तैनाती के बाद एक फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने प्रदेश में कई डीजी व एडीजी लेबल के कई वरिष्ठ अफसर बदल दिए हैं। आज ही उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक डीजीपी के रुप में आरके विश्वकर्मा ने पदभार संभाला है।
UP Police Officer Transfer
लखनऊ से मिल रही खबर के मुताबिक, सरकार ने कई डीजी व एडीजी लेबल के अधिकारी बदल दिए हैं। प्रदेश में लॉ एंड आर्डर का पदभार देख रहे प्रशांत कुमार को डीजी ईओडब्ल्यू का भी चार्ज दिया है। एसएन साबत को डीजी कारागार, विजय कुमार को निदेशक सतर्कता विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं आनंद कुमार को डीजी कॉआपरेटिव सेल बनाया गया है। एमके बशाल डीजी कारपोरेशन के पद पर नियुक्त किया गया है।
आपको बता दें कि आज ही 1988 बेच के वरिष्ठ आईपीएस अफसर आरके विश्वकर्मा ने कार्यवाहक डीजी का पदभार ग्रहण किया है। बताया जाता है कि वह भी दो माह बाद रिटायर हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।