इस दिन जारी होगा यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड
UP Police Bharti 2024
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:10 AM
UP Police Bharti 2024 : उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड यूपी पुलिस में 60 से ज्यादा रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती 2024 परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर वीजिट कर सकते हैं।
इस दिन होगा भर्ती परीक्षा का आयोजन
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में शामिल होने के लिए 17 और 18 फरवरी 2024 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती के लिए चुना जाएगा।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024, इस साल की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा मानी जा रही है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 60 हजार 244 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। जिसके लिए कुल 48 लाख 17 हजार 441 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। खुद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भी इतनी बड़ी संख्या में आवेदन मिलने की उम्मीद नहीं थी।
UP Police Bharti 2024 से पहले बढ़े एग्जाम सेंटर
आपको बता दें यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पहले उत्तर प्रदेश के 69 जिलों में होनी प्रस्तावित थी। लेकिन उम्मीदवारों की संख्या 45 लाख से भी ज्यादा होने के चलते अब इसे सभी 75 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 2,377 केंद्र बनाए गए हैं। ज्यादा परीक्षा केंद्र होने से भर्ती परीक्षा को आसानी से आयोजित करवाया जा सकेगा।
कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप ?
वहीं अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर चुके सभी उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 10, 11 फरवरी 2024 तक एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे। जिससे उम्मीदवारों को किसी भी तरह की परेशानियां न आए।