जारी हुई UP पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की डेट, इस दिन होगी आयोजित
UPJEE Polytechnic Exam 2024 Date
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:10 AM
UPJEE Polytechnic Exam 2024 Date : उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की डेट घोषित कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं। वहीं आज, 10 मई को यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश 2024 के लिए आवेदन की लास्ट डेट है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। वह अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस तारीख को होगी परीक्षा
जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार यूपी संयुक्त पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 जून से 20 जून तक किया जाएगा। अभी एडमिट कार्ड नहीं जारी किया गया है। जल्द ही हाॅल टिकट जारी कर दिया जाएगा। पहले जेईईसीयूपी 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 29 फरवरी थी, जिसे 10 मई तक के आगे बढ़ा दिया गया था। वहीं आवेदन करने के बाद रजिस्टर्ड उम्मीदवार 11 से 12 मई तक अपने आवेदन में करेक्शन भी कर सकते हैं।
क्या है परीक्षा पैटर्न?
परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और समय 2.30 घंटे का होगा। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखा होगा कि हर सही उत्तर के लिए चार नंबर दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए एक नंबर काट लिए जाएंगे।
आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें
आपको बता दें कि परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई 2024 तक कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही कम से कम 35 प्रतिशत नंबरों के साथ 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के कैंडिडेट को आवेदन शुल्क 300 रुपए और एससी और एसटी श्रेणी को 200 रुपए का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
कैसे करें UPJEE Polytechnic Exam 2024 के लिए आवेदन?
Step 1 - आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
Step 2 - यहां रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 - अब मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
Step 4 - शैक्षणिक डाक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करें।