यूपी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों को दी गर्मी से राहत
UP School Timing Changed
भारत
चेतना मंच
27 Apr 2024 06:13 PM
UP School Timing Changed : उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू और तापमान के बढ़ने की चेतानी जारी की गई है। बढ़ते गर्मी के सितम को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के छात्रों के लिए बड़ा फैसला किया गया है। जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा, स्कूल शिक्षा महानिदेशक, सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों समेत कई अधिकारियों को नए निर्देश की पालना को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
ये हुई स्कूलों की टाइमिंग
दरअसल उत्तर प्रदेश के स्कूलों की टाइमिंग पहले सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक थी। वहीं भीषण गर्मी के चलते टीचर्स और पेरेंट्स स्कूलों का टाइम बदलने की मांग कर रहे थे। इसके बाद ज्यादा गर्मी को देखते हुए 28 अप्रैल 2024 तक यूपी के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक है। अब फिर से इसमें बदलाव करके स्कूल टाइमिंग को बढ़ाया गया है। नए निर्देश के अनुसार, स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेंगे। हालांकि नई टाइमिंग में एक घंटा कम होने से भी छात्रों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। यह फैसला कक्षा 1 से 8वीं क्लास तक के छात्रों के लिए लागू होगा।
मदरसों की टाइमिंग में भी बदलाव
उत्तर प्रदेश के स्कूलों के अलावा बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इसके निर्देश भेज दिए गए हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ से एक आदेश जारी किया गया है। वहीं, दूसरी ओर मदरसों के समय में भी परिवर्तन कर दिया गया है। अब यह सुबह सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।