ठंड और घने कोहरे से सीएम योगी के दौरे पर पड़ा असर, कई जिलों में स्कूल हुए बंद
UP Weather Update
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:27 AM
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। राज्य के लगभग सभी जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। इसकी वजह से गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1 से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ में भी ठंड से लोगों का हाल बेहाल हैं। यहां अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अचानक दिन के तापमान में हुई कमी से प्रदेश के लोग बेहाल हो रहे है। वहीं मेरठ, झांसी, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। झांसी में शीतलहर को देखते हुए डीएम ने कक्षा 1 से कक्षा 8 तक सभी स्कूलों में 30 दिसंबर और आगरा में 29 और 30 दिसंबर को कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है।
खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे पर भी असर पड़ा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री अयोध्या दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से यह दौरा स्थगित कर दिया गया था। अब शुक्रवार यानी आज मुख्यमंत्री अयोध्या दौरे पर जाएंगे। उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके कारण आगरा एक्सप्रेसवे, लखनऊ, झांसी, उन्नाव सहित कई जिलों में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। जिसके कारण कई लोगों को जान गंवानी पड़ी।
Weather Update बहराइच में दर्ज हुआ 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमन
30 दिसंबर को से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। जिसके प्रभाव से 31 जनवरी से उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश के 2 जनवरी तक कुछ इलाकों में जारी रहेगी। वहीं पिछले 24 घंटे में यूपी का बहराइच जिला सबसे अधिक ठंडा रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
कोल्ड डे की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा पड़ रहा है। वहीं कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही से दिन के तापमान में बड़ी कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को भी अनेक इलाकों में घना कोहरा पड़ने के साथ ही कोल्ड डे रहने की संभावना है। 30 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।