पुलिस की वर्दी में व्यपारियों से करते थे ठगी, हुआ हैरान करने वाला खुलासा
Latest Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:55 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में इन दिनों ठगी के मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। जिसपर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी पूरी कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथों एक बड़ी कमयाबी लगी है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने ठगी करने वाले एक शातिर गैंग का भंडाफोड़ किया है। जिसमें पुलिस के हत्थे गैंग के पांच बदमाश चढ़े हैं। यह लोग पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल कर ठगी की वारदात को आंजाम देते थे। जनकारी के अनुसार इनके निशाने पर ज्यादातर सोने-चांदी के व्यवसायी होते थे।
कैसे हुई गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले एसपी आवास के पीछे सर्किट हाउस के पास इस ठग गैंग ने सोने-चांदी के व्यवसायी को तुलसीपुर से बुलाकर पहले उससे आभूषण खरीदने की बात कर रहे थे। जिसके बाद इसी गैंग के दो और साथी पुलिस की वर्दी में वहां आए और व्यवसायी को डरा धमका कर उससे दस लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। पिछले दिन मामले में 5 लोग गिरफ्तार किए गए। जिसपर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और स्वाट टीम प्रभारी सहित प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली बस्ती पर पंजीकृत मुकदमा से संबंधित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
UP News
कई जिलों में वारदात को दे चुकें थे अंजाम - एसपी
उत्तर प्रदेश में हुई इस गिरफ्तारी पर जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि पूछताछ पर अभियुक्तों की ओर से बताया गया कि वह लोग व्यवसायियों को सोना-चांदी बेचने के नाम पर गुमराह करके उनसे पैसे लूट कर भाग जाते थे। हाल ही में उन लोगों ने तुलसीपुर के स्वर्ण व्यवसायी आकाश सोनी से नाम बदलकर बात की थी। फिर उन्हें बहला फुसलाकर सस्ते में सोना बेचने का लालच देकर बस्ती के पास बुलाया। जिसके बाद पुलिस की वर्दी में फ्रॉड की वारदात को अंजाम दिया गया। साथ ही एसपी गोपाल कृष्ण ने जानकारी दी कि इस गैंग ने यूपी की अलग अलग कई जिलों में इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, सभी आरोपियों को न्यायालय के सामने ले जाया गया, जहां से पांचों को जेल भेजा जा रहा है।