उत्तर प्रदेश में 15 आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद किस अधिकारी को कौन-सी नई जिम्मेदारी मिली है ? उत्तर प्रदेश में हुए इन 15 आईएएस अधिकारियों के तबादलों की पूरी सूची, नई तैनाती और बदले गए विभागों की जानकारी विस्तार से जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

UP News : उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में बदलाव किया गया है। UP News
यह भी पढ़ें :2027 में यूपी की सत्ता में वापसी करेगी सपा? अखिलेश यादव को CM बनाने का किया दावा
मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल अब अपने मौजूदा दायित्वों के साथ अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनके पास अपर मुख्य सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल तथा ग्रामीण पेयजल मिशन का अतिरिक्त प्रभार पहले की तरह बना रहेगा। आलोक कुमार-2 को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त बनाया गया है। उनके पास अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, एनआरआई तथा अध्यक्ष, पिकप का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। UP News
इसे भी पढ़ें :मिर्जापुर मे 6 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिस ने ट्रक समेत दो तस्करों को पकड़ा
प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज को अध्यक्ष, राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं डॉ. एम.के.एस. सुंदरम प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं विपणन के साथ प्रमुख सचिव, समन्वय और परियोजना निदेशक, यूपीडास्प की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। आलोक कुमार-3 को प्रमुख सचिव, नियोजन, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं आईटी के मौजूदा दायित्वों के साथ प्रमुख सचिव, वित्त, संस्थागत वित्त तथा बाढ़ सहायता परियोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग और मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपशा अजय चौहान को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। दूसरी ओर पंधारी यादव को प्रमुख सचिव, बाढ़ सहायता परियोजना के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से जुड़े अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। UP News
सरकार ने योगेश कुमार और अमित कुमार सिंह की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है। योगेश कुमार को यूपी जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं अमित कुमार सिंह को पीसीडीएफ से स्थानांतरित कर यूपी जल निगम (ग्रामीण) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इस तरह दोनों अधिकारियों के दायित्वों की अदला-बदली की गई है। UP News
कृष्ण कुमार को सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन तथा सीईओ, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के पद से स्थानांतरित कर झांसी मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। चंद्र शेखर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। UP News
भूपेंद्र एस. चौधरी को सचिव, प्रशासनिक सुधार के पद से स्थानांतरित कर सचिव, उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग बनाया गया है। वहीं प्रतीक्षारत चल रहे देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव, प्रशासनिक सुधार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवीण मिश्रा को विशेष सचिव, समाज कल्याण तथा सचिव, एससी/एसटी आयोग के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम बनाया गया है। उन्हें निदेशक, जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। UP Newsं
विज्ञापन