
UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने दो टूक शब्दों में कहा है कि हर किसी को हिंदुओं से धार्मिक अनुशासन सीखना चाहिए । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह बात सडक़ों पर नमाज पढऩे को लेकर लगाए गए बैन के विषय में कही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) ने साफ-साफ कहा कि सडक़ चलने के लिए होती हैं धार्मिक आयोजनों के लिए नहीं। यदि धार्मिक अनुशासन सीखना है तो सभी को हिंदुओं से धार्मिक अनुशासन सीखना चाहिए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक लंबी बातचीत की है। इस बातचीत में जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में सडक़ों पर नमाज अदा करने पर पाबंदी क्यों लगाई गई है तो उन्होंने कहा कि सडक़ चलने के लिए होती है धार्मिक आयोजन के लिए नहीं। इंटरव्यू के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज (Prayagraj) में महाकुंभ (Maha Kumbh) को धार्मिक अनुशासन और व्यवस्थित आचरण का एक आदर्श उदाहरण है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) का उदाहरण देते हुए कहा कि 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई और इस पूरे आयोजन के दौरान कोई घटना सामने नहीं आई।
योगी आदित्यनाथ ने ( Yogi Adityanath) कहा, 'सडक़ें चलने के लिए होती हैं और जो लोग ऐसा कह रहे हैं। उन्हें हिंदुओं से अनुशासन सीखना चाहिए। प्रयागराज में 66 करोड़ लोग आए। कहीं लूटपाट नहीं हुई, कहीं आगजनी नहीं हुई, कहीं छेड़छाड़ नहीं हुई, कहीं तोडफ़ोड़ नहीं हुई, कहीं अपहरण नहीं हुआ, यही अनुशासन है, यही धार्मिक अनुशासन है। करोड़ों हिंदू श्रद्धा के साथ प्रयागराज महाकुंभ में आए, महास्नान में भाग लिया और फिर अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए। त्योहार और उत्सव या ऐसे कोई भी आयोजन बदतमीजी का माध्यम नहीं बनने चाहिए। अगर सुविधा चाहिए तो अनुशासन का पालन करना भी सीखो।'
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर एक सवाल का जवाब देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुधार समय की मांग है। उन्होंने कहा, 'हर अच्छे काम का विरोध होता है। इसी तरह वक्फ संशोधन विधेयक पर भी हंगामा हो रहा है। जो लोग इस मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं। क्या वक्फ बोर्ड ने कोई कल्याण किया है? सब कुछ छोडि़ए, क्या वक्फ ने मुसलमानों का भी कोई कल्याण किया है? वक्फ निजी स्वार्थ का केंद्र बन गया है। यह किसी भी सरकारी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने का माध्यम बन गया है और सुधार समय की मांग है। हर सुधार का विरोध किया जाता है। देश, काल और परिस्थिति के अनुसार हमें ऐसे सुधारों के लिए तैयार रहना चाहिए। मुझे लगता है कि वक्फ कानून में संशोधन का मुस्लिम समाज को ही सर्वाधिक लाभ होगा।' मुख्यमंत्री योगी का यह इंटरव्यू मीडिया में सुर्खियां बना हुआ है। UP News :