सामूहिक दुष्कर्म का मामला निकला फर्जी, महिला ने अपने आशिक के साथ रचाया
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:02 PM
Uttar Pradesh News यूपी के बिजनौर जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में डकैती और सामूहिक दुष्कर्म का झूठा नाटक रचा। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था मामला
दरअसल मामला बिजनौर जिले के नगीना देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक प्रमुख थोक व्यापारी के घर में घुसे पांच बदमाशों ने खूब तांडव मचाया। और घर में अकेली मौजूद व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर जलती सिगरेट से दागकर यातनाएं दीं और सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोश पीड़िता को कमरे में बंद कर बदमाश 25 तोले सोने के आभूषण, दो किलो चांदी और करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी लूटकर ले गए। वहीं पुलिस ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पूरा नाटक रचा था। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने 3 टीमों का गठन किया था। आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Uttar Pradesh News in hindi
पीड़ित ने कराया था मामला दर्ज
आपको बता दें कि नगीना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी थोक व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी मां और बच्चों के साथ मंगलवार की शाम दवाई लेने धामपुर गया था। घर में उनकी पत्नी अकेली थी। शाम को करीब साढ़े सात बजे पांच हथियार बंद बदमाश पड़ोसी की छत के रास्ते से होकर उसके घर में घुसे बदमाशों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद कपड़े से नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। और उसे बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाशों ने पीड़िता को जलती हुई सिगरेट से दागकर यातनाएं भी दी। जिसके बाद बदमाशों ने घर की अलमारियों के ताले तोड़कर 25 तोले सोने के आभूषण, दो किलो चांदी और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सहित एक स्कूटी तथा एक एलईडी लूटकर फरार हो गए।
प्रेमी के साथ मिलकर रचा था नाटक
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इस मामले को लेकर जब जांच पड़ताल और पूछताछ की गई तो पूरी घटना का सच सामने आ गया। उन्होने कहा कि पूछताछ में सामने आया कि पीड़िता के उसके प्रेमी पुष्पेंद्र से पिछले 10-15 वर्ष से प्रेम संबंध थे। दोनों की मोबाइल पर लंबी बातचीत भी होती थी। वारदात के दिन भी प्रेमी महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। यहां पीड़िता ने खुद ही प्रेमी को सोने चांदी के आभूषण, नगदी और लूट का अन्य सामान दिया था। और खुद ही घर के ताले भी तोड़े। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि विवेचना में कई तथ्य सामने आए। गहनता से जांच पड़ताल के बाद सामने आया कि महिला ने खुद ही प्रेमी के साथ मिलकर कर्ज उतारने के लिए दुष्कर्म और लूट का नाटक रचा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।