हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत
हापुड़ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ पर एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:35 AM
Uttar Pradesh News हापुड़ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ पर एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ये हादसा दिल्ली लखनऊ हाईवे पर बाबूगढ़ के कुचेसर चोपला कट के पास हुआ, जहाँ तेज रफ़्तार से रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप बोलेरो और बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। 3 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई।
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत
जैसे ही हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौक़े पर पहुँची। पुलिस ने शवों को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो उनका रो रोकर बुरा हाल था। हादसे में जान गवाने वाले मृतकों की पहचान ग़ाज़ियाबाद के पप्पू कॉलोनी का रहने वाला आकाश उसका साला देवा और एक अन्य व्यक्ति केशव के रूप में हुई है। वह किसी काम से हापुड़ आए थे। देर रात उनके साथ यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौक़े पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी। जैसे ही पुलिस को पूरे मामले की सूचना मिली तो पुलिस मौक़े पर पहुँची। जब परिजनों को इस पूरे मामले की सूचना मिली तो कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
Uttar Pradesh News in hindi
पुलिस कर रही मामले में कार्यवाही
भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। साले बहनोई समेत एक अन्य व्यक्ति कि इस पूरे हादसे में मौत हुई है। भीषण सड़क हादसे के बारे में जिसने भी सुना वो हैरान है। पिकअप और बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी कि जिसने भी इस हादसे को देखा वह दहल उठा। मृतक के परिवारों में मौत का संदेशा आने के बाद कोहराम मच गया है। पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।