स्कॉर्पियो न मिलने पर बीवी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने उठाया ये कदम
स्कॉर्पियो न मिलने पर महिला को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने उठाया ये कदम
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:16 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:16 AM
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने शिकायत मे कहा है ,शादी के कुछ दिनों बाद अचानक उसके पति और ससुरालवाले स्कॉर्पियो की डिमांड करने लगे। महिला द्वारा स्कॉर्पियो की डिमांड पूरी न करने पर उसका पति और ससुरालवाले महिला को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला से उसके शौहर सहित ससुरालवाले अचानक स्कॉर्पियो की मांग करने लगे। महिला द्वारा स्कॉर्पियो की मांग पूरी न करने पर उसके शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया। तीन तलाक के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में आरोपी पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
Uttar Pradesh News फतेहपुर में हुई थी पीड़िता की शादी
उत्तर प्रदेश के पैलानी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। पीड़ित महिला के पिता ने उसे दहेज में करीब 15 लाख रूपये देकर ससुराल विदा किया था। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ महीनों बाद आरोपी पति और अन्य ससुरालवाले पीड़ित महिला से स्कॉर्पियो की मांग करने लगे, जब महिला उनकी मांग पूरी न कर सकी तो आरोपी पति और ससुरालवाले महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित करते थे।
Uttar Pradesh News
दूसरी शादी करने की धमकी देता है पति
उत्तर प्रदेश के पैलानी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने अपने आरोपी पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति लगातर उसे दूसरी शादी करने की धमकी देता है।और कुछ महीने पहले भी आरोपी पति ने महिला के साथ मारपीट की थी, और उसे घर से बाहर भी निकाल दिया था। तब से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। शुक्रवार को आरोपी पीड़िता के मायके में आकर उससे लड़ाई-झगड़ा करने लगा। साथ ही स्कॉर्पियो की मांग पूरी न होने पर सबके सामने तीन तलाक देकर चलता बना। बांदा के पैलानी थाना के प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि दहेज के लिए तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने पति सहित अन्य ससुरालवालों पर प्रताड़ना व अपने पति पर तीन तलाक देने की शिकायती दर्ज कराई है। जिसके बाद तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई ।