उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची की सुरक्षा को लेकर निर्वाचन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को ईसीआईनेट पोर्टल पर मतदाता पंजीकरण केंद्रों के कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल निष्क्रिय करने के निर्देश दिए हैं।
.webp?v=1793444077494)
UP News : उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर निर्वाचन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को ईसीआईनेट (ECINET) पोर्टल पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में तैनात कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई पीलीभीत से मिली शिकायत और मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटर की लॉग-इन आईडी के कथित दुरुपयोग की सूचना के बाद की गई है। UP News
यह भी पढ़ें :त्योहारों से पहले बिजली विभाग की मनमानी? शहर से गांव तक अघोषित कटौती से लोग परेशान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने 31 अक्टूबर को जारी निर्देश में कहा है कि प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने जिलों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करें। इसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटर के रूप में काम कर रहे कंप्यूटर सहायकों की ईसीआईनेट पोर्टल पर उपलब्ध लॉग-इन आईडी निष्क्रिय कराई जाएंगी। आईडी बंद होने के बाद ऑपरेटर अपनी लॉग-इन आईडी के माध्यम से पोर्टल पर किसी भी तरह की गतिविधि नहीं कर सकेंगे। UP News
इसे भी पढ़ें बेरोजगारयुवाओं के लिए रोजगार का मौका, 25 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी
निर्वाचन विभाग ने केवल लॉग-इन आईडी बंद करने के निर्देश ही नहीं दिए हैं, बल्कि इसकी पुष्टि की जिम्मेदारी भी तय की है। जिला निर्वाचन अधिकारियों को संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से सभी आईडी निष्क्रिय किए जाने की पुष्टि प्राप्त करनी होगी। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अपने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हुई कार्रवाई का सत्यापन करेंगे। सत्यापन के बाद अनुपालन रिपोर्ट तत्काल मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजनी होगी। UP News
यह कार्रवाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत से जुड़े मामले के बाद की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस प्रकरण में संलिप्त पाए गए आउटसोर्स कंप्यूटर सहायक की सेवा तत्काल समाप्त करने का निर्देश संबंधित फर्म को दे दिया गया है। पीलीभीत से प्राप्त शिकायत और सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन विभाग ने प्रदेशव्यापी स्तर पर लॉग-इन आईडी निष्क्रिय कराने का फैसला किया है। UP News
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की शुचिता, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। UP News :
विज्ञापन