Uttar Pradesh: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो नाबालिग छात्रों की मौत
Noida News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
05 Dec 2022 01:29 AM
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी कोतवाली इलाके में रविवार की दोपहर एक ट्रक की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार दो नाबालिग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Uttar Pradesh News
कालपी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राम सिंह ने बताया कि आज दोपहर करीब दो बजे एक बाइक पर कक्षा आठवीं का छात्र शिवम (14), नौवीं का छात्र निखिल (16) और कृष्णा ठाकुर (17) सवार होकर जोल्हुपुर की ओर जा रहे थे, और अचानक उन्होंने अपनी बाइक कालपी की ओर मोड़ दी तब तक विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
सीओ ने कहा कि इस हादसे में घटनास्थल पर ही शिवम और निखिल की मौत हो गयी जबकि कृष्णा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
कृष्णा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया है जहां उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उरई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है।
सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है हालांकि चालक फरार हो गया।