Uttar Pradesh: रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक, युवती की मौत
Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Dec 2022 03:27 PM
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र में को मोटरसाइकिल सवार एक युवक और युवती की रोडवेज बस की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय कपिल गंगवार अपनी सहपाठी सुमन (23) के साथ नौकरी के लिये साक्षात्कार देने मोटरसाइकिल से मुरादाबाद जा रहा था। इसी बीच मीरगंज थाना क्षेत्र में सोहराब गेट डिपो की एक बस ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कपिल और सुमन की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से भाग गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।