अमेठी के 10 प्रमुख मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दीपदान, अखंड रामायण पाठ और संकीर्तन आयोजित किए गए। धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।

UP News : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के 10 प्रमुख मंदिरों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी शशांक चौधरी के मार्गदर्शन में हुए आयोजनों में दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान, माल्यार्पण, अखंड रामायण पाठ और संकीर्तन किया गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, कृतित्व और आदर्शों को याद किया।
यह भी पढ़ें : सबसे बड़ा घोटालेबाज है इन्वेस्टर्स क्लिनिक का मालिक हनी कत्याल
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर हनुमान मंदिर टीकरमाफी, हनुमान मंदिर सरायखेमा, हनुमान मंदिर फक्कड़ दास कुटी भौसिंहपुर, उल्टा गढ़ा हनुमान मंदिर, हनुमानगढ़ी गौरा, सिद्ध धाम कस्थुनी पूरब, हनुमान मंदिर पालपुर, हनुमान मंदिर धनेशाराजपूत, हनुमानगढ़ी तिलोई और श्रीराम-जानकी मंदिर तपेश्वर नाथ धाम पीढ़ी में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी धार्मिक स्थलों पर दीपदान, अखंड रामायण पाठ और संकीर्तन के जरिए महर्षि वाल्मीकि के योगदान को याद किया गया। UP News :
आयोजनों के माध्यम से लोगों को महर्षि वाल्मीकि के साहित्यिक योगदान और रामायण में निहित नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों से परिचित कराया गया। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित रामायण की रचना कर मानवता को धर्म, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श जीवन का संदेश दिया। रामायण में पारिवारिक संबंधों, मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक दायित्वों और आदर्श शासन व्यवस्था के महत्वपूर्ण पहलुओं को भी प्रस्तुत किया गया है।
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: डांस के दौरान तमंचे से फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी मंगल गिरफ्तार
महर्षि वाल्मीकि के आदर्श आज भी समाज को सदाचार, नैतिकता, आपसी सद्भाव और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा देते हैं। जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को उनके विचारों को जीवन में अपनाने और सामाजिक समरसता मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजनों ने जनपद में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामूहिक सहभागिता की झलक प्रस्तुत की। महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलकर मानवीय मूल्यों, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। UP News :
विज्ञापन