कोर्ट मैरेज करने गए युवक की चप्पलों से पीटाई, कचहरी में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:55 AM
UP News : उत्तर प्रदेश से एक रोचक किस्सा सामने आया है। जहां कलेक्ट्रेट गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने एक युवक की चप्पलों से पीटाई कर दी। महिला को युवक पर चप्पल बरसाता देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना के दौरान हर कोई जानना चाहता था कि आखिर युवक ने ऐसा क्या कर दिया जिससे महिला उसे चप्पलों से पीट रही है। कुछ समय बाद लोगों ने बीच बचाव करके मामले को शांत किया। आपको बता दें यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है।
क्या था पूरा मामला ?
जानकारी के उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना इज्जत नगर क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर की रहने वाली शीला घर पर थी। तभी देर रात उसकी बेटी घर से गायब हो गई। महिला को जानकारी मिली कि मोहल्ले का ही रहने वाला छोटेलाल उसकी बेटी को लेकर भाग गया है। बेटी की तलाश करते हुए बाद में महिला को पता लगा की वह कचहरी पहुंच गई है। इसी दौरान शीला एक वकील के चेंबर के बाहर अपनी बेटी को छोटेलाल के साथ देखकर आगबबूला हो गई और वहीं पर ही सबके सामने छोटेलाल को चप्पलों से पीटने लगी। बताया जा रहा है कि छोटेलाल का शीला की बेटी राखी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके चलते वह दोनों घर से भाग गए थे, और कचहरी में शादी करने के लिए आए थे।
UP News
लोगों ने मोबाइल से बनाया वीडियो
महिला को छोटेलाल की पिटाई करता देख सड़क पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे मां अपनी बेटी राखी के प्रेमी को चप्पलों से पीट रही है वहीं, राखी प्रेमी को बचा रही है।
सभी को थाने ले गई पुलिस
उत्तर प्रदेश के बरेली की इस घटना को लेकर बताया गया कि युवक छोटेलाल और शीला की बेटी राखी दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। पिछले 1 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। वो शादी करने के लिए कचहरी आए थे। तभी इसकी भनक लड़की की मां शीला को लग गई। जिसने मौके पर पहुंचकर युवक की चप्पलों से पीटाई कर दी। फिलहाल, सूचना मिलती ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले को शांत करवाया । जिसके बाद वह सभी लोगों को पूछताछ करने के लिए थाने ले गई।
UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।