
Shahrukh Khan's New Movie Jawan Prevue[/caption]
Jawan Trailer: पूरे ट्रेलर में शाहरुख खान को अलग-अलग अंदाज में दिखाया गया है। चाहे एक दबंग पुलिस अधिकारी के रूप में पेश करना हो या एक आधे मुखौटे वाली लुक जैसे 'अन्नियन' में विक्रम की थी। या फिर फिल्मों मे सबसे पहली बार एक गंजे लुक वाले क्रोधी खलनायक के रूप में। इस ट्रेलर में शाहरुख खान हर लुक मे बेहतरीन लग रहे है।
First-Ever Bald Look of Shahrukh Khan[/caption]
SRK Jawan News: 2 मिनट का ये प्रोमो बेहद दमदार और शानदार है क्योंकि इसमें शाहरुख को उनकी पूरी चमक के साथ दिखाया गया है। इसे तमिल मे Atlee की फिल्मों मे देखा जाता है। ट्रेलर में नयनतारा का हीरो जैसा एंट्री शॉट और विजय सेतुपति का गंभीर अवतार दिखता है। वही एक विशेष भूमिका में दिखाई देती दीपिका पादुकोण का सीटी बजाने वाला मोमेंट भी शामिल है।
[caption id="attachment_101001" align="aligncenter" width="478"]
Special Appearance of Deepika Padukone in Jawan Prevue[/caption]
ट्रेलर एक अशुभ वॉयसओवर के साथ खुलता है, जिसमें शाहरुख का रहस्यमय चरित्र हिंदी में कहता है। “मैं कौन हूं? मैं कौन हूँ? मुझे नहीं पता... एक माँ से किया हुआ वादा, या कोई अधूरा मकसद। क्या मैं अच्छा हूँ, या बुरा; आशीर्वाद, या अभिशाप? खुद से पूछें। क्योंकि मैं आप हूं, चाहे अच्छा हो या बुरा।''
इस वॉयसओवर के सामने जो दृश्य आते हैं, उनसे पता चलता है कि शाहरुख का चरित्र, 'जवान', एक जेल में पैदा हुआ था। हांलाकी, बाद में दर्शाया है की एक दुष्ट और बुरे लोगो का सर्वनाशी बनने से पहले पुलिस और सेना में काम करता था।