
Mission Raniganj Trailer[/caption]
रानीगंज के एक कोयला खदान में कई मजदूर काम कर रहे हैं कि अचानक खदान में पानी रिसने लगता है। धीरे-धीरे पानी का बहाव बहुत तेज़ हो जाता है। इस कारण खदान में 65 मजदूर फंस जाते हैं, जिससे इन लोगों की जिंदगी मुसीबत में पड़ जाती है। तब जसवंत सिंह मुसीबत में फंसे लोगों के लिए मसीहा बनकर आते हैं।
जब हर कोई ये मान लेता है कि मजदूर मर चुके हैं, तब जसवंत सिंह उनकी जिंदगी बचाने की ठानते हैं। वह तय करते हैं कि वह रेस्क्यू करेंगे और मजदूरों को बचाएंगे। इसके लिए वो एक मजबूत प्लान तैयार करते हैं। एक तरफ जसवंत सिंह गिल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे लोगों की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं, दूसरी तरफ उन्हीं लोगों के आक्रोशित परिजनों का गुस्सा भी जसवंत सिंह पर फूटता है।
Mission Raniganj Trailer[/caption]
फिल्म 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू' की इंग्लैंड के यॉर्कशायर (Yorkshire) में शूटिंग की गई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रोडक्शन कंपनी ने 100 एकड़ से ज़्यादा ज़मीन किराए पर ली थी। यहां कुछ पुराने कोले के खदान थे, जो बंद पड़े थे, उन्हीं बंद खदानों में इस फिल्म की शूटिंग की गई है।
निर्देशक टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू' छह अक्तूबर 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू' का निर्माण वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर ने मिलकर किया है।